BIG NEWS : BSF के जवान ने खुद को गोली मारी, जवान की हुई मौत

कांकेर. जिले के नक्सल प्रभावित करकापाल से बड़ी खबर सामने आ रही है. बीएसएफ के जवान ने कैम्प में खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई है. जवान का नाम लक्ष्मण बताया जा रहा है.
घटना दोपहर करीब 1 बजे की है, जहां जवान लक्ष्मण ने रायफल से खुद को गोली मार ली. गोली की आवाज से कैम्प में अफरा-तफरी मच गई थी. साथी जवानों और बीएसएफ के अधिकारियों ने जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल जिला पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद जवान को हेलीकाप्टर से रायपुर रेफर किया गया था, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!