प्रेमिका की बेवफाई से नाराज भाजयुमो नेता ने की आत्महत्या, पहले कलाई काटी, फिर लगा ली फांसी

दुर्ग. भाजयुमो के एक नेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। वहीँ पुलिस को मौके से दो पन्नों का एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आत्महत्या का कारण अपनी प्रेमिका की बेवफाई को बताया है।
जानकारी के मुताबिक, घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र के शंकर नगर वार्ड क्रमांक-10 की है। मृतक भाजयुमो नेता का नाम गोपाल सिंह राजपूत था। गोपाल सिंह रविवार की रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद 12 बजे के बीच सोने के लिए अपने कमरे में चला गया था। आज सुबह काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो पिता उसे उठाने के लिए पहुंचे तो रूम का दरवाजा अंदर से लाॅक था। काफी खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो मृतक केे बड़े भाई ने दरवाजे का लाॅक तोड़कर अंदर देखा तो गोपाल फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद घटना की जानकारी परिजन ने पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा गया। मृतक युवक के हाथ की कलाई कटी हुई थी और उसमे से खुन भी निकल रहा था।
पुलिस को आशंका हैं कि गोपाल ने आत्महत्या की नियत से पहले खुद की कलाई काटने की कोशिश की होगी, उसके बाद फांसी लगाकर जान दे दी।मौके से पुलिस को दो पन्ने का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें अपनी प्रेमिका और उसके द्वारा धोखा देने का जिक्र किया गया है। दो पन्ने के सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा हैं कि वह अपनी प्रेमिका की बेवफाई से नाराज था, उसकी प्रेमिका का किसी और व्यक्ति के साथ चक्कर चल रहा था। इसी बात से परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहा है।
फिलहाल इस पूरे मामले में मोहन नगर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गयी है। पुलिस प्रेमिका और परिजन से भी इस मामले में पूछताछ कर रही है।

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!