युवक के गले में चाकू से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार, इस वजह से किया चाकू से हमला… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. डभरा पुलिस ने युवक के गले में चाकू से जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी और घटना में सहयोग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने घटना प्रयुक्त चाकू और बाइक को जब्त किया है. घायल युवक को डभरा अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां से उसे रायगढ़ रेफर किया गया है.
दरअसल, सूखापाली गांव में ट्रांसफार्मर लगाने के कार्य में कोमल बंजारे मजदूरी किया था. यहां पीड़ित त्रिदेव बंजारे से कोमल बंजारे ने ज्यादा मजदूरी मांगी तो त्रिदेव ने ज्यादा मजदूरी नहीं दी. इस पर कोमल बंजारे ने चाकू से त्रिदेव बंजारे पर हमला कर दिया. इस घटना में आरोपी राज निराला ने भी साथ दिया. मामले में 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Korba Big News : लगभग 1 करोड़ रुपये के बैंक से गबन के छह साल पुराने मामले में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने SBI के तत्कालीन मुख्य प्रबंधक को झारखंड से किया गिरफ्तार...

Related posts:

error: Content is protected !!