महिला सरपंच को धमकी देकर वसूली करने का मामला, पूर्व सरपंच और 2 कथित पत्रकार गिरफ्तार, वसूली के आरोप में पहले भी दोनों कथित पत्रकारों की एक अन्य मामले में हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने महिला सरपंच को धमकी देकर 5 हजार रुपये मांगने वाले 2 कथित पत्रकारों और पूर्व सरपंच को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. दोनों कथित पत्रकारों के खिलाफ पहले भी एक अन्य मामले में गिरफ्तारी शिवरीनारायण थाने में हो चुकी है.
मामला कमरीद गांव का है. महिला सरपंच पुनीता प्रजापति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शिवरीनारायण के 2 कथित पत्रकारों सत्य ओमप्रकाश कश्यप, शुभम मिश्रा और कमरीद गांव के पूर्व सरपंच जगराम गोंड़ द्वारा धमकी दी जा रही है और खबर दिखाने के नाम पर 2 कथित पत्रकारों ने घर पहुंचकर 5 हजार रुपये की मांग की.
मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 384, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया. एफआईआई के बाद आरोपी फरार थे, जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर कार्रवाई की और आरोपी सत्य ओमप्रकाश कश्यप को बिलासपुर, शुभम मिश्रा को शिवरीनारायण और आरोपी पूर्व सरपंच जगराम गोंड़ को कमरीद गांव से गिरफ्तार किया गया.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Accident : अकलतरा में मुर्गी से भरे पिकअप वाहन ने बाइक सवार 2 व्यक्ति को मारी ठोकर, दोनों को आई चोट, अस्पताल में इलाज जारी, जुर्म दर्ज
error: Content is protected !!