धवन की बड़ी पारी, भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से आगे

नई दिल्ली. भारत ने कोलंबो में खेले गए पहले वनडे में श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. शिखर धवन ने 95 बॉल पर नाबाद 86 रन की कप्तानी पारी खेली. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 262 रन बनाए थे.
चमिका करुणारत्ने ने 35 बॉल पर नाबाद 43 रन और कप्तान दासुन शनाका ने 39 रन की पारी खेली. भारत के कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और दीपक चाहर ने 2-2 विकेट लिए. हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या को 1-1 विकेट मिला. भारतीय टीम ने 263 रन के लक्ष्य को 36.4 ओवर में 3 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया. पृथ्वी शॉ ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई. वे 24 बॉल पर 43 रन बनाकर आउट हुए.



इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

error: Content is protected !!