पहले दोस्ती की, फिर मोबाइल नम्बर लिया और उसके बाद युवती से दुष्कर्म, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, तफ़्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. डभरा पुलिस ने युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी का नाम नितेश भारद्वाज है, जो रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र के गाड़ा बोरदी गांव का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी से बाइक भी जब्त किया है.
पुलिस के मुताबिक, साल 2018 में युवती एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी. बस से उतरने के बाद सक्ती से आगे जाने के लिए साधन नहीं था तो सराईपाली गांव जाने के लिए युवती को युवक ने अपनी बाइक में लिफ्ट दिया था. इस बीच दोनों में बात हुई और युवक ने युवती का नम्बर लिया. इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई.
अप्रेल 2020 में युवक ने युवती को फोनकर सक्ती बुलाया और सराईपाली जाने के रास्ते में उससे शारीरिक सम्बन्ध बनाया. उसके बाद उसने अपने प्यार का हवाला देकर कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाया.
मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक नितेश भारद्वाज के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत जुर्म दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!