फरार पटवारी ने किया सरेंडर, किसानों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप

धमतरी. किसानों के साथ धोखाधड़ी मामले में आरोपी पटवारी के पुत्र आशीष पैकरा को थाना कसडोल अंतर्गत नारायणपुर जिले से 20 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था. मामले में आरोपी पटवारी राम भगत पैकरा फरार होने से हर संभावित स्थानों में पतासाजी की जा रही थी. रुद्री पुलिस ने फरार पटवारी रामभगत पैकरा की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन कर रही थी.
शुक्रवार को आरोपी पटवारी ने गिरफ्तारी के डर से न्यायालय के समक्ष सरेंडर कर दिया. इसकी सूचना मिलने पर रुद्री पुलिस न्यायालय पहुंची तथा अनुमति लेकर पटवारी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की. गिरफ्तार आरोपी को पृथक से न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.

 



इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!