रिटायर्ड बिजली कर्मचारी के खाते से 63 लाख की ठगी, जामताड़ा गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

रायपुर में बिजली विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से 63 लाख की ठगी करने वाला गिरोह झारखंड के कुख्यात जामताड़ा का है। रायपुर साइबर सेल और अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3 आरोपियों को झारखंड और पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है।गैंगबाजों ने अभनपुर के रिटायर्ड कर्मचारी अशोक साहू के कोरोना से मृत बेटे का खाता अपडेट करने का झांसा देकर 15 दिन में OTP पूछ-पूछकर उनके खाते से पैसे उड़ाए।
पुलिस ने उन खातों का पता लगाया, जिसमें ठगों ने बुजुर्ग के पैसे ट्रांसफर किए थे। खाता नंबर के आधार पर पुलिस को लिंक मिला और जामताड़ा में छापेमारी की गई। वहां से गिरफ्तार कर तीनों गिरोहबाजों को रायपुर लाया जा रहा है।आज पुलिस की टीम तीनों को लेकर यहां पहुंचेगी। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
अफसरों को शक है कि आरोपियों से ठगी के कुछ और मामलों का खुलासा होगा।पुलिस को शक है कि जालसाजों का बैंक से कहीं न कहीं लिंक है। जहां से उन्हें बिजली कंपनी के रिटायर्ड कर्मी अशोक साहू के खाते में 63 लाख होने का पता चला। अशोक साहू का मोबाइल नंबर भी ठगों को बैंक से ही मिलने का शक है।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fraud Arrest : 4 खातों से 19 लाख 21 हजार रुपये गबन करने वाला आरोपी सहायक डाकपाल गिरफ्तार, 20 लाख रुपये कर्ज में था आरोपी, ...इस आदत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे... पढ़िए खबर...
error: Content is protected !!