इंतजार खत्म, इस तारीख को होगा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का लोकार्पण, ट्रैफिक की समस्या से मिलेगी निजात

रायपुर. राजधानी में लंबे समय से अटकी नए बस टर्मिनल के उद्घाटन की तारीख आखिरकार तय हो गई है। 23 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसका लोकार्पण करेंगे।निगम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। आईएसबीटी परिसर में नए सिरे से रंग-रोगन कराया जा रहा है। बंद पड़ी लाइटों को सुधारा जा रहा है।इन सब कार्यों का महापौर एजाज ढेबर ने निरीक्षण किया। इसके अलाव उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया।
जिनमें कलेक्ट्रेट पार्किंग कॉम्प्लेक्स, रावण भाठा स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के अलावा भाठागांव स्थित एसटीपी प्लांट का भी निरीक्षण किया।मठ की जमीन पर बने आईएसबीटी को लेकर मठ के महंत रामसुंदर दास का कहना है कि शासन ने चार प्रस्ताव दिया था। जिसमें बस स्टैंड परिसर का नाम दूधाधारी मठ के अलावा बाकी प्रस्ताव अभी तक पूरा नहीं हुआ है। उनका कहना है कि शासन ने क्यों नहीं किया वही बता पाएगा। प्रस्ताव पूरा नहीं होने के बाद भी आईएसबीटी के लोकार्पण का वे कोई विरोध नहीं करेंगे, बल्कि इसका वे स्वागत करेंगे।

 



इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!