BIG BREAKING : नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद ट्रेलर में लगी भीषण आग, ड्राइवर जिंदा जला, 4 अन्य ट्रकों में लगी आग

बिलासपुर. रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जोरदार टक्कर के बाद चार ट्रकों में आग लग गई, वहीं एक ट्रक ड्राइवर आग की चपेट में आ गया और जलकर उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, देर रात भोजपुरी टोल प्लाजा के पास यह हादसा हुआ.
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रेलर, सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ा. भीषण टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई।.हादसे में घायल ड्राइवर ट्रक में ही फंस गया, वहीं भयानक आग की चपेट में आने से वह जिंदा जल गया. लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया. आग से ट्रक जलकर खाक हो गया. पुलिस मामले की विवेचना कर रही है.



इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में 'नारी शक्ति स्वच्छता दौड़' आयोजित हुई, धार्मिक नगरी को स्वच्छ नगर के साथ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया

error: Content is protected !!