हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत, बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे प्रधान आरक्षक की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत

कोरबा. बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे एक प्रधान आरक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक प्रधान आरक्षक का नाम तस्लीम आरिफ था, जो उरगा थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर पदस्थ थे।
जानकारी के मुताबिक, गुरूवार की रात तस्लीम आरिफ हरदीबाजार स्थित अपने दोस्त के जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गये हुये थे। पार्टी के बाद देर रात में वो अपने घर बालको लौट रहे थे। इस दौरान धरमपुर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी। हादसे के बाद लोगों ने 112 की मदद से हेड कांस्टेबल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। आज सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
प्रधान आरक्षक की मौत की खबर के बाद उरगा थाने में शोक का माहौल है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
आपको बता दें, कुछ दिनों पहले ही उनका प्रमोशन हुआ था और आरक्षक से प्रधान आरक्षक बने थे।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : बंधक बने 41 मजदूरों और बच्चों समेत 50 लोगों को तमिलनाडु से छुड़ाया गया, ट्रेन से मजदूरों को छग के लिए रवाना किया गया...
error: Content is protected !!