सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, 10 ग्राम का बस इतना रह गया मूल्य… जानिए…

नई दिल्ली. कमजोर हाजिर मांग को देखते हुए सटोरियों ने अपने सौदों में कटौती की, जिससे स्थानीय वायदा बाजार में बुधवार को सोने की चमक 184 रुपये फीकी पड़कर 47,428 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई.
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 184 रुपये यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट लेकर 47,428 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. इसमें 11,949 लॉट के लिये कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों का कहना है कि सोना वायदा कीमतों में गिरावट का कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करना है, वहीं वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.61 प्रतिशत घटकर 1,797.40 डॉलर प्रति औंस रह गई.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!