टोनही प्रताड़ना, 3 आरोपी गिरफ्तार, तीनों भेजे गए जेल, एक अन्य मामले के स्थायी वारंटी की हुई गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. डभरा पुलिस ने टोनही प्रताड़ना के 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है और तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. एक अन्य मामले में स्थायी वारंटी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
पुलिस के मुताबिक, केनापाली गांव के मोहन लाल साहू ने 23 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई कि मुकेश साहू, रतन साहू और मनीराम साहू द्वारा गाली-गलौज करते हुए जादू-टोना करने की बात कहते हुए धमकी दी. मामले की रिपोर्ट पर तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने टोनही प्रताड़ना की धारा 4, आईपीसी की धारा 294, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.
एक अन्य मामले में स्थायी 279, 338 के आरोपी लक्ष्मी लोहार को सारंगढ़ से गिरफ्तार किया. यह मामला 2013 का है. इस आरोपी को भी जेल दाखिल किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!