जांजगीर-चाम्पा. देश के गौरव मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में पूरे भारत देश में मनाया जाता है। भारत के रास्ट्रीय खेल हॉकी के शानदार खेल व गौरवशाली उपलब्धि के कारण मेजर ध्यानचंद को हॉकी के जादूगर के नाम से जाना जाता है। मेजर ध्यानचंद ने 1928 1932 1936 के ओलंपिक खेल में देश को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने अद्भुत खेल कला से सबका मन मोह लेते थे। उन्होंने अपने शानदार खेल से लगभग 1000 से भी अधिक गोल किये । उन्हें पदम विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस 29 अगस्त खेल दिवस के अवसर पर जिला हॉकी संघ के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान जांजगीर भाटापारा में प्रातः 7 बजे ध्यानचंद जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व जीवन संदेश विचार व 7.30 बजे राष्ट्रीय स्तर के 30 खिलाड़ियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित है। शाम 4 बजे से क्रीड़ा भारती के मिनी वर्ग के 25 खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर संम्मानित किया जाएगा।
इसके बाद मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश हॉकी संघ के संयुक्त सचिव व जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष गोपेश्वर कहरा कृष्णा गढ़वाल राजीव ठाकुर राकेश गढ़वाल अजीत गढ़वाल देवा गढ़वाल पूनमचंद सुमित सोनवां चंद्रजीत कुमार राजेश्वर कहरा दीपक खरसान ओमप्रकाश गढ़वाल मनीष कुमार बालाराम कन्हैया यादव तिंगा सारथी राज कहरा व हॉकी संघ के सभी खिलाड़ी कार्यक्रम की सफलता हेतु प्रयासरत हैं।