पब्लिक सेक्‍टर बैंक के कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा, देश के 8 लाख सरकारी बैंक कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर

नई दिल्ली. केंद्रीय कर्मचारियों के बाद अब पब्लिक सेक्‍टर बैंक के कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा हो गया है. कोरोना काल के मौजूदा दौर में देश के 8 लाख सरकारी बैंक कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है.
जानकारी के अनुसार, सरकार की ओर बैंक कर्मचारियों की सैलरी में 2.10 फीसदी महंगाई भत्‍ते का इजाफा किया गया है.
पीएसयू बैंक के कर्मचारि‍यों महंगाई भत्‍ता अगस्त, सितंबर, अक्टूबर 2021 के लिए बढ़ा दिया गया है। यह इजाफा सिर्फ तीन महीने के लिए किया गया है. इस दर को ऑल इंडिया एवरेज कंज्‍यूमर प्राइस इंडेक्‍स के आंकड़े के आधार पर तय की गई है.
पीएसयू बैंकों में काम करने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्‍तेम की कैल्‍कुलेशन की बात करें तो महंगाई भत्ता प्रतिशत = (बीते 3 महीनों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का औसत (बेस ईयर 2001=100)-126.33))x100।
बैंक कर्मचारियों की सैलरी भी अलग-अलग हो सकती है. अगर बात बैंक पीओ की करें तो उसकी सैलरी 40 से 42 हजार रुपए के करीब होती है। जिसका बेस‍िक 27,620 रुपए है.
इस पर डीए की बात करें तो 2.10 फीसदी का इजाफा हुआ है। पीओ के लिए सर्विस हिस्ट्री के नियमानुसार पूरी सर्विस के दौरान एम्प्लॉई को 4 इंक्रीमेंट दिए जाते हैं. प्रमोशन के बाद अधिकतम बेसिक सैलरी 42,020 रुपए होती है.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!