SBI ग्राहकों की बल्ले-बल्ले, होम लोन, कार-गोल्ड और पसर्नल लोन पर मिल रही बड़ी छूट… जानिए…

नई दिल्ली. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने रिटेल ग्राहकों के लिए खुदरा ऋण और जमा पर अनेक ऑफर्स दिया है, होम लोन (Home loan) पर प्रोसेसिंग फीस माफी की घोषणा के बाद, बैंक ने सभी चैनलों पर अपने कार लोन ग्राहकों के लिए प्रोसेसिंग फीस पर 100 प्रतिशत छूट की घोषणा की है, ग्राहक अपने कार लोन के लिए 90 फीसदी तक ऑन-रोड फाइनेंसिंग की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
इतना ही नहीं एसबीआई योनो (SBI YONO) के माध्यम से कार लोन (Car Loan) के लिए आवेदन करने वाले ग्राहकों के लिए 25 बीपीएस (25 Bps) की विशेष ब्याज रियायत की पेशकश की है, SBI YONO के ऐसे उपयोगकर्ता जो एक नई कार घर लाने की योजना बना रहे हैं, वे प्रति वर्ष 7.5 प्रतिशत की कम ब्याज दर पर ऋण का लाभ उठा सकते हैं।
वहीं गोल्ड लोन (Gold loan) ग्राहकों के लिए, बैंक ब्याज दरों में 75 बीपीएस की कमी की पेशकश कर रहा है। ग्राहक अब बैंक के सभी चैनलों से 7.5 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से गोल्ड लोन प्राप्त कर सकते हैं, बैंक ने योनो के माध्यम से गोल्ड लोन के लिए आवेदन करने वाले सभी ग्राहकों के लिए प्रोसेसिंग शुल्क भी माफ कर दिया है।वहीं व्यक्तिगत और पेंशन लोन ग्राहकों के लिए, बैंक ने सभी चैनलों पर प्रोसेसिंग शुल्क में 100 प्रतिशत छूट की घोषणा की है, बैंक ने व्यक्तिगत ऋण (personal loan) के लिए आवेदन करने वाले कोविड योद्धाओं यानी फ्रंटलाइन हेल्थकेयर वर्कर्स को 50 बीपीएस की विशेष ब्याज रियायत की भी घोषणा की है, जो जल्द ही कार और गोल्ड लोन के तहत भी आवेदन के लिए उपलब्ध होगी।खुदरा जमाकर्ताओं के लिए, बैंक स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर ‘प्लैटिनम सावधि जमा’ (Fixed deposit)शुरू कर रहा है, ग्राहक अब 15.08.2021 से 14.09.2021 तक 75 दिनों, 75 सप्ताह और 75 महीने की अवधि के लिए सावधि जमा पर 15 बीपीएस तक अतिरिक्त ब्याज का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!