बड़ा हादसा : पत्नी व बच्ची के साथ एक अधेड़ उफनते एनीकट में बहा, पत्नी का शव मिला, दो के शव की तलाश जारी

मुंगेली. मुंगेली से एक बड़े हादसे की खबर है। उफनते पुलिया को पार करते एक ही परिवार के तीन सदस्य बह गये। इस घटना में एक महिला की मौत हो गयी, अब एक पुरूष और उसकी बेटी की लाश अब तक गोताखोर नहीं ढूंढ पाये हैं।
घटना मुंगेली के पथरिया विकासखंड के बगबुड़वा गांव की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक ग्राम बगबुडवा निवासी उतरा मरावी 50 वर्षीय और पत्नी रामेश्वरी मरावी 40 वर्षीय के साथ नाबालिग बच्ची तीनो अपने गाँव से जड़ी-बूटी लेने जा रहे थे। इसी दौरान  रास्ते मे पड़ने वाली आगर नदी में बने एनीकेट के ऊपर से पानी तेज बहाव चल रहा था, जिसे पार करने के दौरान तीनो नदी के तेज बहाव में बह गये। नदी के आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पथरिया थाना को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पत्नी रामेश्वरी के शव को निकल लिया गया वही पति और नाबालिग बेटी को गोताखोरों के मदद से आगर नदी में खोजा जा रहा है। गोताखोरों की टीम, अभी तक 2 लोगों का पता नहीं लगा पाई है।

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!