देश में पिछले चौबीस घंटों में अठासी लाख तेरह हजार से अधिक टीके लगे, छत्तीसगढ़ में क्या है टीकाकरण के आंकड़े… जानिए…

नई दिल्ली-रायपुर. देश ने पिछले चौबीस घंटों में अठासी लाख तेरह हजार से अधिक टीके लगाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक पचपन करोड़ सैंतालीस लाख टीके लगाए गए हैं।
इधर, छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव के लिए अब तक एक करोड़ पैंतीस लाख इक्कीस हजार से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें से एक करोड़ छह लाख साठ हजार से अधिक लोगों को पहला टीका और अट्ठाईस लाख इकसठ हजार से अधिक लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।
इस बीच, प्रदेश में कोरोना संक्रमण की औसत पॉजीटिविटी दर गिरकर 0.2 प्रतिशत पर आ गई है।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!