शहरी क्षेत्र में 16 हजार 4 सौ 88 आवासीय इकाइयां तैयार करने के प्रस्ताव को स्वीकार किया गया, केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की पहल

नई दिल्ली. केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी के अंतर्गत सोलह हजार चार सौ अठासी आवासीय इकाइयां तैयार करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। केन्द्रीय स्वीकृति और निगरानी समिति की पचपनवीं बैठक में यह निर्णय लिया गया। ये सभी मकान किफायती आवास योजना के तहत तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत स्वीकृत किए गए घरों की संख्या एक सौ तेरह लाख से भी अधिक हो गई है। इनमें से इंक्यावन लाख से अधिक मकान लाभार्थियों को दिए जा चुके हैं।
नई दिल्ली में वीडियो कॉफ्रेंसिग के जरिए बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने यह जानकारी दी।

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!