लोकगीतों पर आधारित राज्य स्तरीय विशेष वेबीनार, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित लोक गायिका ने संबोधित किया

रायपुर. समग्र शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर द्वारा सावन के लोकगीतों पर आधारित राज्य स्तरीय विशेष वेबीनार का आयोजन किया गया। इस वेबीनार को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित लोक गायिका रजनी रजक ने संबोधित किया। श्रीमती रजक ने कहा कि लोककला को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में रोपित करने और इसे संरक्षित करने के लिए शिक्षक ही सशक्त माध्यम है।
इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम ने वर्षभर लोक गीतों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाने की सराहना की। इस वेबिनार में लोक कलाकारों ने कमार, हल्बी, बैगानी, कुडुक और गोंडी में लोकगीतों की प्रस्तुति दी।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!