सरपंच ने किया कांग्रेस प्रवेश, मंत्री ने कांग्रेस गमछा पहनाकर किया स्वागत

रायपुर. भूपेश बघेल सरकार के कामकाज से प्रभावित होकर कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुड़वाही, विकासखंड बोड़ला, जिला कबीरधाम के सरपंच नरेन्द्र मानिकपुरी ने आज वन मंत्री के शंकर नगर स्थित शासकीय निवास में कांग्रेस प्रवेश किया. वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने नरेन्द्र मानिकपुरी को कांग्रेस का गमछा पहनाकर स्वागत किया.
इस अवसर पर कन्हैया अग्रवाल, सदस्य, राज्य अक्षय उर्जा, सुमरन सिंह, अध्यक्ष ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी, रेंगाखार, नेतराम जंघेल, सहसपुर लोहारा, प्यारे साहू एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!