लूट के आरोप में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, तफ़्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. डभरा पुलिस ने लूट के आरोप में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी नागेश्वर चन्द्रा को बिलासपुर से गिरफ्तार किया. आरोपी शख्स, रायगढ़ जिले का रहने वाला है. मामले के अन्य आरोपी फरार हैं.
दरअसल, डभरा के फाइनेंस कंपनी से ट्रैक्टर ट्राली फाइनेंस कराया था. इसकी राशि बकाया थी. 4 जुलाई 2017 को दो साल पहले फाइनेंस कंपनी के ऑफिस डभरा में दिलेश्वर रात्रे और उसके परिजन को बुलाया था.
यहां फाइनेंस की बकाया राशि नहीं मिलने पर दिलेश्वर रात्रे की बाइक को लूटकर, ऑफिस के अंदर जबरन रख लिया.
मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी नागेश्वर चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया और उसे अब 4 साल बाद गिरफ्तार किया है. मामले के अन्य आरोपी फरार हैं.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!