संविदा बिजली कर्मचारियों का सामूहिक मुंडन, माथे पर उकेरा ‘संविदा’ शब्द

रायपुर. छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के करीब 2500 कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एक साथ मुंडन कराया। इस दौरान उन्होंने अपने माथे पर ‘संविदा’ शब्द उकेरा। उनका कहना है कि, उम्मीद है कि भूपेश सरकार उनकी जायज मांगों को मानेगी। उनके कई रिश्तेदारों ने शरीर का कुछ हिस्सा खो दिया और कुछ ने इस दुनिया को छोड़ दिया। हम ऐसे लोगों के लिए मांग कर रहे हैं।
बिजली का काम हमेशा जोखिम भरा होता है। हम बिना परवाह किये अपना काम ईमानदारी से करते हैं, फिर भी उपेक्षा का पात्र है।नियमितीकरण समेत कई मांगों को लेकर 11 अगस्त से चल रही इस हड़ताल में प्रदेश भर से 2500 संविदा कर्मचारी अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं।इसी कड़ी को एक कदम और आगे बढ़ाते हुए विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के करीब 2500 हड़तालियों का सामूहिक मुंडन कराया गया।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

Related posts:

error: Content is protected !!