छत्तीसगढ़ में बंपर सरकारी नौकरी : स्वास्थ्य विभाग में होने वाली 4000 पदों पर भर्तियां, जानिए… किन-किन पदों पर होगी नियुक्तियां…

रायपुर. छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग में बंपर वैकेंसी निकलने वाली है। अलग-अलग पदों के लिए स्वास्थ्य संचालनालय ने 3948 पदों का विवरण जारी कर दिया है। ये पद टेक्निकल और नन टेक्निकल दोनों तरह के होंगे।

हालांकि नियुक्ति को लेकर नियम और शर्तें बाद में जारी की जायेगी। अभी सिर्फ स्वास्थ्य विभाग ने पदों का विवरण ही जारी किया है। इन पदों को लेकर बाद में विज्ञापन जारी किया जायेगा।डाक्टरों के 143 पदों के लिए विज्ञापन जारी किये गये हैं, वहीं नेत्र सहायक के 234, मेडिकल लैब टैक्निशियन के 141, रेडियोग्राफर के 48, स्टाफ नर्स के 464, ओटी टैक्निशियन के 18, फार्मासिस्ट के 187, मनोरोग परिचारिका के 24, मनोरोग समाजिक कार्यकर्ता के 5, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरूष) के 379, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) 210, ड्रेसर के 496, डार्करूम असिस्टेंट के 14, लैब असिस्टेंट के 16, रेफ्रिजरेटर मैकनिक के 4, ड्रेसर ग्रेड-2 के 68 और चतुर्थ श्रेणी के 1497 पदों पर वैकेंसी जारी की जायेगी।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!