…जब मुख्यमंत्री ने मंत्री का पैर छूकर लिया आशीर्वाद, जन्मदिन पर मुख्यमंत्री को मंत्री अमरजीत ने दिया ये गिफ्ट…

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज सीएम हाउस में कैबिनेट मंत्रियों ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन का केक काटा और जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के पैर छुये और आशीर्वाद लिया, वहीं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मुख्यमंत्री को कपड़ा भेंट किया।
दरअसल, आज सीएम हाउस में कुम्हारी में नवनिर्मित कॉलेज का वर्चुअल उदघाटन होना था।
इसी कार्यक्रम में कई मंत्री और शीर्ष नेता भी मौजूद थे। कार्यक्रम के पहले मुख्यमंत्री के लिए केक मंगवाया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान केक कटिंग किया। केक काटने के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सबसे पहले कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने केक खिलाया, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने भी मंत्री चौबे के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
हालांकि, मुख्यमंत्री को जब अन्य मंत्री केक खिलाने लगे तो उन्होंने कहा, अब नहीं, बहुत हो गया, लेकिन मंत्री प्रेमसाय सिंह और अमरजीत भगत ने थोड़ा-थोड़ा कहकर उन्हें केक खिला ही दिया। बाद में, अमरजीत भगत ने जन्मदिन के गिफ्ट के तौर पर कपड़ा गिफ्ट किया। तोहफा लेते हुए मुख्यमंत्री बोले- बहुत अच्छा कपड़ा है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर, संभाग स्तर पर बैठक एवं प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, PV ऐप, AgriStack एवं धान खरीदी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग

Related posts:

error: Content is protected !!