बड़ी खबर : PDS की सरकारी दुकानों से राशन लेने के नियमों में होगा बदलाव, जानिए अब किसे मिलेगा राशन…

नई दिल्‍ली. खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने राशन कार्ड को लेकर बड़ा फैसला लिया है. विभाग ने सरकारी राशन की दुकानों से राशन लेने वाले पात्र लोगों के लिए मानक में बदलाव कर रहा है, इसके तहत मानक बदलने का प्रारूप अब लगभग तैयार हो गया है.
खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के अनुसार, इस समय देशभर में 80 करोड़ लोग नेशनल फूड सिक्‍योरिटी एक्‍ट का लाभ उठा रहे हैं, इनमें कई लोग ऐसे भी हैं जो आर्थिक रूप से संपन्‍न हैं, इसे ध्‍यान में रखते हुए सार्वजनिक वितरण मंत्रालय मानकों में बदलाव करने जा रहा है.
मानकों में बदलाव को लेकर पिछले छह माह से राज्‍यों के साथ बैठक की जा रही है, राज्‍यों द्वारा दिए गए सुझाव को शामिल करते हुए पात्रों के लिए नए मानक तैयार किए जा रहे हैं, इस महीने ये मानक फाइनल कर दिए जाएंगे. नए मानक लागू होने के बाद केवल पात्र व्‍यक्तियों को ही लाभ मिलेगा, अपात्र लोग लाभ नहीं पा सकेंगे. यह बदलाव जरूरतमंदों को ध्‍यान में रखते हुए किया जा रहा है.
खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के मुताबिक, अब तक ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना’ दिसंबर 2020 तक 32 राज्‍यों और यूटी में लागू हो चुकी है, करीब 69 करोड़ लाभार्थी यानी एनएफएसए के तहत आने वाली 86 फीसदी आबादी इस योजना का लाभ ले रही है। प्रति माह करीब 1.5 करोड़ लोग एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान पर जाकर भी लाभ ले रहे हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!