छत्तीसगढ़ : पटवारी और खाद्य निरीक्षकों की होगी भर्ती, पूरी खबर पढ़िए…

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर फाइटर्स बल में नियुक्तियों के प्रस्ताव को हरी झण्डी दे दी है। यही नहीं, पटवारी और खाद्य निरीक्षकों के खाली पदों को भी भरने का फैसला लिया है। इस तरह कुल ढाई हजार रिक्त पदों पर नियुक्तियां होंगी। सीएम भूपेश बघेल ने मंगलवार को प्रदेश के युवाओं के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विभिन्न विभागों में पदों की भर्ती की अनुमति जारी करने के निर्देश प्रदान किए।
इस फैसले के बाद गृह, पुलिस विभाग के अंतर्गत बस्तर फाइटर्स बल के गठन की मंजूरी जारी की गई, जिसमें 21 सौ पदों के भर्ती की अनुमति सीएम द्वारा दी गई है। इसके साथ ही सीएम द्वारा राजस्व विभाग अंतर्गत मैदानी स्तर पर 301 पटवारियों के पदों पर नई भर्ती की जाने की अनुमति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त प्रदेश में खाद्य विभाग अंतर्गत 84 खाद्य निरीक्षकों के साथ साथ कुल 91 पदों पर भर्ती की अनुमति भी जारी की गई।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir : डाक विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डाक संघ पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 आयोजित की गई, विवेकानंद स्कूल की छात्राओं ने जीता इनाम...

Related posts:

error: Content is protected !!