सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल गिरफ्तार, 21 सितंबर तक रहेंगे न्यायिक रिमांड पर, भेजे गए जेल…

रायपुर. राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है. सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. नंद कुमार बघेल को 21 सितंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने जमानत आवेदन नहीं लगाया था, जिसके चलते उन्हें जेल भेज दिया गया है.
आपको बता दें कि नंद कुमार बघेल के खिलाफ बीते दिनों वर्ग विशेष पर टिप्पणी किए जाने को लेकर मामला दर्ज किया गया था. मामले में डीडी नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!