छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे राहुल गांधी, पूरी हुई तैयारी, जानिए पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने क्या कहा…

रायपुर. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं. राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि राहुल गांधी के दौरे को लेकर संगठन की तैयारी पूरी हो गई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार, राहुल गांधी के विचारों पर काम कर रहा है और हम पौने 3 साल के कार्यकाल में हुए कार्यों को दिखाएंगे.

 



गुजरात में नए मुख्यमंत्री के चयन पर मोहन मरकाम ने कहा कि BJP पिछले 5 महीने में 5 मुख्यमंत्री बदल चुकी है। मोहन मरकाम ने कहा कि BJP को इन राज्यों में हार का डर है, इसलिए मुख्यमंत्री बदल रहे हैं. मोहन मरकाम ने कहा कि देश की जनता BJP की विचारधारा से परेशान हो चुकी है। इसलिए देश की जनता अब प्रधानमंत्री को बदलना चाहती है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!