25 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्रवाई, राहौद का मामला

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने 25 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34 ( 2 ) के तहत जुर्म दर्ज किया है.
शिवरीनारायण थाने के टीआई रविन्द्र अनन्त ने बताया कि मुखबिर से पता चला, राहौद के पकरिया पारा में एक व्यक्ति महुआ शराब के साथ बिक्री के लिए घूम रहा है. इस पर पुलिस ने टीम बनाकर कार्रवाई की और युवक से 25 लीटर महुआ शराब जब्त किया. आरोपी युवक का नाम रंजीत यादव है, जो राहौद के पकरिया पारा का ही रहने वाला है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!