छत्तीसगढ़ : मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की जताई संभावना

रायपुर. अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है, वहीं राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने के भी आसार हैं.
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दाब का क्षेत्र और एक मानसून द्रोणिका के असर के आज राज्य के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने के समाचार मिले हैं. राजधानी रायपुर में भी दोपहर बाद तेज बारिश हुई. जांजगीर-चाम्पा जिले के भी अलग-अलग क्षेत्रों में आज हल्की बारिश हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!