मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान इस संभाग और उससे लगे जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की जताई संभावना… जानिए…

रायपुर. छग में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर तेज हो रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले चौबीस घंटों के दौरान मुख्य रूप से बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है, वहीं प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के साथ ही गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं. इस समय एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण छत्तीसगढ़ और उसके आसपास के क्षेत्रों में स्थित है. इसके असर से कल प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!