छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से होगी धान खरीदी, हिमाचल दौरे से लौटे सीएम भूपेश ने दी जानकारी, भाजपा के आरोपों पर किया पलटवार

रायपुर. सीएम भूपेश बघेल अपने हिमाचल दौरे के बाद आज देर शाम छत्तीसगढ़ लौट आए है। रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम बघेल ने कहा कि राज्य में 1 दिसंबर से धान की खरीदी होगी। दीपावली में किसानों को पैसे की कमी नहीं होगी। सरकार 1 नवंबर को किसान न्याय योजना की किस्त देंगी।
आदिवासी नृत्य महोत्सव पर बीजेपी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी चाहती है आदिवासी जंगल से बाहर न निकले। बीजेपी चाहती है आदिवासी अभी भी लंगोट पहने रहे।वहीं रमन के UP दौरे पर CM भूपेश बघेल का तंज कसा है। रमन सिंह बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। रमन सिंह को कोई जिम्मेदारी मिलना चाहिए। रमन सिंह को छत्तीसगढ़ के बाहर जाना चाहिए। शाह के बयान पर भी सीएम भूपेश बघेल का पलटवार किय़ा है। मोदी सबसे असफल और जुमलेबाज प्रधानमंत्री हैं। इतिहास में मोदी का नाम इन्हीं कारणों से दर्ज होगा

 



इसे भी पढ़े -  Surajpur Police Transfer : 8 TI, 2 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!