CG News : जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग, 92 प्रतिशत अंकों के साथ देश की 206 खदानों में 20वां स्थान

रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी की गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. भारत सरकार के कोयला मंत्रालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए किए गए स्टार रेटिंग मूल्यांकन में खदान को प्रतिष्ठित 5-स्टार रेटिंग प्रदान की गई है. खदान ने 92 प्रतिशत अंक अर्जित करते हुए देश की 206 ओपनकास्ट कोयला खदानों में 20वां स्थान प्राप्त किया है. उल्लेखनीय है कि इस खदान को पिछले पांच वर्षों से खान मंत्रालय द्वारा प्रथम पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाता रहा है.

 



इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ के चेयरमेन सुबोध कुमार सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ ही पावर जनरेशन कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रतिबद्धता और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident News : सड़क हादसे में युवक की मौत, नाले में मिली युवक की लाश, बाइक मिली, पुलिस कर रही जांच...

इस उपलब्धि के लिए कोयला मंत्रालय द्वारा नवा रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में आयोजित स्टार रेटिंग अवार्ड समारोह में जनरेशन कंपनी को सम्मानित किया गया. समारोह में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी मुख्य अतिथि तथा केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. पावर कंपनी के चेयरमैन सुबोध कुमार सिंह को इसकी ट्रॉफी जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एसके कटियार ने भेंट की.

कोयला मंत्रालय द्वारा संचालित स्टार रेटिंग मूल्यांकन में देश की कोयला खदानों के समग्र प्रदर्शन का आकलन किया जाता है. इसके अंतर्गत खनन कार्यों की दक्षता, पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक तकनीक का उपयोग, वित्तीय प्रदर्शन, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन, श्रमिक कल्याण तथा सुरक्षा एवं संरक्षण जैसे सात प्रमुख मानकों के आधार पर खदानों का मूल्यांकन किया जाता है.

गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को प्राप्त यह सम्मान सुरक्षित एवं वैज्ञानिक खनन, पर्यावरणीय मानकों के प्रभावी अनुपालन, आधुनिक तकनीक के उपयोग तथा सतत खनन की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। खदान द्वारा कोयला उत्पादन एवं प्रेषण के लक्ष्यों की प्राप्ति के साथ श्रमिकों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन को भी प्राथमिकता दी जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir : पुलिस लाइन से थाना में भेजे गए 5 पुलिसकर्मी... SP ने आदेश जारी किया...

लगातार पांच वर्षों से खान मंत्रालय द्वारा प्रथम पुरस्कार प्राप्त करना और अब 5-स्टार रेटिंग के साथ राष्ट्रीय स्तर पर 20वां स्थान हासिल करना खदान के उत्कृष्ट प्रदर्शन की निरंतरता को दर्शाता है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी की कार्यक्षमता एवं खनन प्रबंधन की गुणवत्ता को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करती है।

यह सफलता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता एवं औद्योगिक विकास के प्रयासों को मजबूती प्रदान करती है. साथ ही, यह कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रबंधन एवं संचालन से जुड़े सभी कार्मिकों के सामूहिक समर्पण और परिश्रम का प्रतिफल है. यह उपलब्धि भविष्य में सुरक्षित, दक्ष, पर्यावरण-अनुकूल एवं सतत कोयला खनन के लिए नई प्रेरणा बनेगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Update : महिला को बंधक बनाकर दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, पुलिस ने आरोपी का स्केच जारी किया, बनाई गई है पुलिस की विशेष टीम... देखिए बदमाश का स्केच...

Related posts:

error: Content is protected !!