छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट एक्ट के तहत भी कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती पुलिस ने छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ आईपीसी की धारा 354, 323 और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत जुर्म दर्ज किया है.
पुलिस के मुताबिक, 29 सितम्बर को छात्रा स्कूल गई थी और अपनी सहेलियों के साथ पढ़ाई के बाद घर लौट रही थी. तभी कुम्हारीपठान गांव के बलराम सिंह सिदार ने छेड़छाड़ की और छात्रा की आपत्ति पर उसने मारपीट की. मामले की रिपोर्ट के बाद आरोपी बलराम सिंह सिदार को गिरफ्तार किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!