लूट के 2 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, एक आरोपी फरार, ग्रामीणों ने पकड़ा था, फिर धुनाई कर किया था पुलिस के हवाले

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर में कपड़ा दुकान में खरीदी करने गए फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारी से लूट की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले का एक आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है. कल शाम 3 बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देकर बाइक से भाग रहे थे और रेत में फिसलकर गिर गए, जिसके बाद 1 बदमाश मौके से भाग गया, लेकिन 2 बदमाश को पकड़ लिया और दोनों की जमकर धुनाई की. पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों से देशी पिस्टल और चाकू जब्त किया है.
जैजैपुर थाने के टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि मंगलवार की शाम 6 बजे फाइनेंस कंपनी में कार्यरत सन्तोष चौहान, रिकव्हरी करने के बाद 11 हजार बैग में लेकर कपड़ा दुकान गया था. इस दौरान सरसीवां क्षेत्र के बलराम मिरी, हरिकिशन यादव आए और दुकान में घुसकर बैग को लेकर भाग गए. तीसरा बदमाश बाइक को चालू करके रखा था. कुछ दूर भागे थे कि बदमाश गिर गए. इसके बाद एक बदमाश भाग गया और 2 बदमाश बलराम मिरी और हरिकिशन यादव को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, तीसरा आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!