दुष्कर्म के आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर-चाम्पा. मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया थाना नवागढ उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम नवागढ का विष्णु साहू उर्फ मिन्टू साहू पिता मनोज साहू उम्र 19 साल साकिन भाठापारा थाना नवागढ़ से करीबन तीन माह पहले जान पहचान हुआ था । विष्णु साहू प्रार्थीया को शादी का प्रलोभन देकर दिनांक 24.09.2021 के रात्रि 10.00 बजे इसके घर में जबरन शारिरिक संबंध बनाया है तथा घटना के संबंध में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दिया है कि रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्र . 438 / 21 धारा 376 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह ठाकुर (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के द्वारा प्रकरण मे तत्काल कार्यवाही के दिशा निर्देश पर एसडीओपी जांजगीर चन्द्रशेखर परमा के कुशल मार्गदर्शन में विवेचना के दौरान दिनांक 09/11/2021 को ही प्रकरण के आरोपी विष्णु साहू उर्फ मिन्टू साहू पिता मनोज कुमार साहू उम्र 19 वर्ष ग्राम वार्ड न ० 11 भाठापारा नवागढ थाना नवागढ को गिरफतार किया गया है तथा आज दिनांक 10.11.2021 को न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है ।
उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक देवेश सिंह राठौर थाना प्रभारी नवागढ के नेतृत्व मे आर. अर्जुन यादव, भुनेश्वर साहू, आनंद किशोर सिंह, शिवभोला कश्यप का कार्य सराहनीय रहा ।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : 98 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी केरल से गिरफ्तार, वाट्सएप में APK फ़ाइल भेजकर किया था मोबाइल हैक, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई

Related posts:

error: Content is protected !!