सलमान खुर्शीद के बयान के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन

जांजगीर-चाम्पा. कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के द्वारा स्वलिखित पुस्तक में हिंदुओं की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हरम से किये जाने के विरोध में सम्पूर्ण सनातन धर्मावलंबियों में आक्रोश व्याप्त है। सनातन प्रेमियों ने से इसे संपूर्ण धर्म का अपमान बताया है । एक तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मंदिर मंदिर घूम कर झूठा दिखावा कर रहे हैं और दूसरी तरफ इनके नेता हिंदुत्व का अपमान कर रहे हैं। इसी के विरोध में अकलतरा के शास्त्री चौक में भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रजनी साहू, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमल केडिया, सत्यनारायण साहू, अनिल दुबे, सतोष दुबे, उमाकांत भारते, छोटे लाल यादव, युवा मोर्चा जिला प्रशिक्षण प्रमुख पुरुषोत्तम नामदेव, युवा मोर्चा महामंत्री, कान्हा अग्रवाल, महामंत्री सूर्यकांत नामदेव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अवध चन्द्रा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवम कैवर्त्य, आयुष शर्मा, मयंक साहू, अनिरुद्ध सिंह, उमंग यादव, अजय साहू एवं कार्यकर्ता रहे.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : भाजपा किसान मोर्चा हर मतदान केंद्र में गठन करेगा 'किसान मितान', पार्टी ने सम्भाग प्रभारी बनाए... देखिए सूची... इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी...

Related posts:

error: Content is protected !!