अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड में लगी आग, 4 बच्चों की झुलसकर मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

भोपाल. भोपाल के हमीदिया अस्पताल कैम्पस में स्थित कमला नेहरू अस्पताल में बीती रात आग लग जाने से चार बच्चों के झुलसकर और दम घूंट जाने से मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि पीडियाट्रिक वार्ड में 40 बच्चे थे। घटना के बाद 36 बच्चों को बचा लिया गया।सोमवार की रात करीब नौ बजे भोपाल के हमीदिया अस्पताल कैंपस के कमला नेहरू अस्पताल में आग लग गई। आग लगने की यह घटना बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर स्थित पीडियाट्रिक विभाग में हुई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर बचाव अभियान चला रही है।



इसे भी पढ़े -  UPSC Success Story : नक्सलियों से लड़ते-लड़ते CRPF अफसर ने UPSC किया क्लियर! हिड़मा के इलाके में पोस्टिंग, फिर भी नहीं छोड़ा सपना… ऐसे तैयारी किया असिस्टेंट कमांडेंट रॉकी कसाला

error: Content is protected !!