बलौदा के गोठान में की गई गोवर्धन पूजा, नपं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सीएमओ और स्थानीय लोग, कर्मचारी मौजूद रहे

जांजगीर-बलौदा. नगर पंचायत बलौदा में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोठान में गोवर्धन पूजा की गई. इस मौके पर नपं की अध्यक्ष श्रीमती ललिता पाटले, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अंकुर पाण्डेय, उपाध्यक्ष राजा कश्यप, समस्त पार्षदगण और गणमान्य नागरिक के साथ ही नगर पंचायत के कर्मचारी अजय रगड़े, जिला समन्वयक आकाश पाण्डेय, प्रमोद देवांगन, सुखदेव यादव, संतोष यादव व महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी.
इस दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का वाचन किया गया. यहां महिला स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित गोबर के दिए व वर्मी खाद क्रय किए गए, जिससे महिला समूह को कुल 1250 रुपए की आय प्राप्त हुई.



error: Content is protected !!