बच्चों की परवरिश के दौरान आपको कई ऐसी महत्वपूर्ण चीजें होती हैं जिनका हमेशा ध्यान रखना होता है। परवरिश के दौरान आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होता है कि बच्चों के विकास के दौरान आपकी किसी भी गलती के कारण उनपर इसका प्रभाव न पड़े। जब आपके बच्चे 3 साल की उम्र के हो जाते हैं तो उन्हें कुछ बेसिक स्किल्स के बारे में जानकारी देना जरूरी हो जाता है। 3 साल से अधिक उम्र के बच्चों को कुछ चीजें सिखाने से उनका विकास तेजी से होता है और इससे उनमें खुद से अपने कामों को करने की स्किल्स भी बढ़ती हैं। आप 3 साल के बच्चे से ये उम्मीद नहीं रख सकते हैं कि वह अपना सारा काम खुद से ही करे लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें खुद से करने से उनके अंदर सीखने और खुद के प्रति जिम्मेदार होने की भावना तेजी से बढ़ती है। आइये जानते हैं इसके बारे में।3 साल के बच्चे को ये चीजें खुद से करनी जरूर सिखाएं…
बच्चों के समुचित विकास के लिए यह जरूरी है कि उसे जरूरी स्किल्स सिखाई जाएं। 3 साल की उम्र तक पहुंचने पर आपका बच्चा इस लायक हो जाता है कि उसे कुछ बेसिक चीजें सिखाई जा सकें। अच्छी आदत और खुद का काम कैसे करना है इसकी जानकारी देकर आप बच्चों के अंदर इंडिपेंडेंट होने की भावना पैदा कर सकते हैं। बच्चों को लेकर की गयी कई स्टडीज और एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट्स ये कहती हैं कि 3 साल के बच्चों को माता-पिता द्वारा ये चीजें जरूर सिखाई जानी चाहिए।
1. हर दिन पढ़ने की आदत
3 साल की उम्र के बच्चों को धीरे-धीरे पढ़ने के बारे में सिखाने से पढ़ाई के प्रति उनका मन लगने लगता है। कुछ साल बाद जब बच्चे स्कूल जाते हैं तो पहले से पढ़ने-लिखने की प्रैक्टिस होने से उनका मन पढ़ाई में आसानी से लगता है और इसके लिए आपको विशेष मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है। जब आप 3 साल के बच्चे को रोजाना पढ़ाई करने के बारे में बताते हैं तो इससे उनका मन अपने आप ही पढ़ाई में लगने लगता है। ऐसे में बच्चों को आप क्रिएटिव ढंग से पढ़ाई करने में बारे में गाइड करें.
2. खुद को साफ रखने की आदत
जब आप कम उम्र से ही बच्चों को साफ-सफाई के बारे में सिखाते हैं तो धीरे-धीरे स्वच्छता के प्रति वे खुद ही सजग हो जाते हैं। 3 साल के बच्चे को माता-पिता द्वारा उनके द्वारा की गयी गंदगी को खुद से साफ करने के बारे में जरूर बताना चाहिए। ऐसा लगातार करने से बच्चे खुद को स्वच्छ रखते हैं और वे धीरे-धीरे अपने आस पास भी सफाई का ध्यान रखने लगते हैं।
3. खुद से भोजन करना
3 साल से कम उम्र के ज्यादातर बच्चों को उनके पेरेंट्स ही फीडिंग कराते हैं लेकिन इसके बाद जब बच्चे 3 साल के हो जाएं तो उन्हें खुद से खाने के बारे में जरूर सिखाना चाहिए। जब आप 3 साल के बच्चों को खुद से भोजन करने के बारे में सिखायेंगे तो हो सकता है की इस दौरान बच्चे कुछ ज्यादा ही गलतियां करें। लेकिन धीरे-धीरे वे भोजन करने के बारे में सीख जाते हैं।
4. बच्चों को फिजिकल एक्टिविटी के बारे में सिखाना
3 साल से अधिक उम्र वाले बच्चों को हमेशा आराम से बैठने के बारे में और ज्यादा खेल कूद न करने के बारे में सिखाना गलत माना जाता है। बच्चों की गतिहीन जीवनशैली के कारण उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर इसका असर होता है। इसलिए बच्चों को फिजिकल एक्टिविटीज और खेलकूद के बारे में प्रेरित करें। बच्चों को खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों के बारे में सिखाने के लिए आप क्रिएटिव तरीकों का सहारा ले सकती हैं।
5. खुद से ब्रश करना
ओरल हाईजीन का ध्यान रखना स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी होता है। इसके लिए बच्चों को खुद से ब्रश करना सिखाना बहुत जरूरी होता है। आप जब 3 साल के बच्चे को खुद से ब्रश करना सिखाते हैं तो इस दौरान आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि खुद से ब्रश करते समय बच्चे क्या गलतियां करते हैं। धीरे-धीरे उन गलतियों के बारे में सिखाने से वे खुद से ब्रश करना जान सकते हैं।