बड़ी खबर : समाजसेवी अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती कराए गए

पुणे. प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ गई है। गुरुवार को सीने में दर्द के बाद उनको पुणे के अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है और फिलहाल हालत स्थिर है। अन्ना हजारे को पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रूबी हॉल क्लीनिक के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अवधूत बोडमवाड़ ने बताया है कि अन्ना हजारे को जब अस्पताल लाया गया तो उनको सीने में दर्द की परेशानी थी। जिसके बाद उनको एडमिट करते हुए डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। डॉ. अवधूत ने कहा है कि हजारे की हालत फिलहाल स्थिर है।
पुणे, महाराष्ट्र के रहने वाले 84 साल के अन्ना हजारे देश में कई बड़े आंदोलनों की अगुवाई करने के लिए जाने जाते हैं। सूचना के अधिकार के लिए उन्होंने काम किया था। उनको सबसे ज्यादा पहचान 2011 में जन लोकपाल लाने की मांग को लेकर किए गए अनशन से मिली थी। दिल्ली में हुए इस आंदोलन को अन्ना आंदोलन के नाम से दुनियाभर में जाना गया था। जिससे उनको भारत के बाहर भी एक पहचान मिली थी। अन्ना हजारे को भारत सरकार पद्म भूषण से सम्मानित कर चुकी है। इसके अलावा भी उनको कई पुरस्कार अपने काम के लिए मिले हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Crime Meeting : एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश, लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण', अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान...60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश...
error: Content is protected !!