IND vs AFG : खूब चला विराट के वीरों का बल्ला, अफगानिस्तान को दिया 211 रन का लक्ष्य

दुबईः टी20 वर्ल्ड कप 2021 के अपने तीसरे मुकाबले में आज टीम इंडिया का सामना अफगानिस्तान से है। अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने हैं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान को 211 रन का लक्ष्य दिया है।
टॉस हारकर पहले खेलते हुए भारत की शुरुआत बढ़िया रही और पहले विकेट के लिए केएल राहुल और रोहित शर्मा ने 86 गेंदों पर 140 रन जोड़े। इस घातक साझेदारी को करीम जनात ने रोहित (74) को आउट कर तोड़ा। रोहित के बाद राहुल (69) रन बनाकर गुलबदीन नाइब की गेंद पर बोल्ड हो गए।



इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

error: Content is protected !!