जांजगीर-चाम्पा विधानसभा स्तरीय दीपावली मिलन समारोह 9 नवम्बर को, बीजेपी प्रदेश महामंत्री, सांसद और अकलतरा विधायक होंगे शामिल

जांजगीर-चाम्पा. 9 नवम्बर को दोपहर 2:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय में जांजगीर-चाम्पा विधानसभा स्तरीय दीपावली मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें मुख्य रूप से नारायण चंदेल, विधायक एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा एवं गुहाराम अजगले, सांसद, सौरभ सिंह विधायक अकलतरा और कृष्णकांत चंद्रा भाजपा जिलाध्यक्ष विशेष रूप से मौजूद रहेंगे.



साथ ही, जिले के सभी पदाधिकारी, नगर मंडल जांजगीर नैला के अंतर्गत के आने वाले सभी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारीगण, नगर मंडल के सभी सदस्य, भाजपा के सभी पार्षदगण, सभी मोर्चो के पदाधिकारियों एवं सदस्य, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी और भाजपा के सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है.

error: Content is protected !!