भाजपा कर्यालय में विधानसभा स्तरीय दीपावली मिलन समारोह आयोजित, विधायक एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल रहे मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. भाजपा कर्यालय में विधानसभा स्तरीय दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान विधायक एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल और जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा मौजूद थे.

यहां भाजपा कार्यकर्ताओं का विधायक नारायण चन्देल ने सम्मान किया. इस तरह दीपावली मिलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की समस्याओं से भी विधायक नारायण चन्देल अवगत हुए. यहां विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी बातें रखी.

इस मौके पर कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, पुरुषोत्तम शर्मा, अमर सुल्तानिया, राजशेखर सिंह समेत बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे.



error: Content is protected !!