एसपी त्रिलोक बंसल को अपोलो से किया गया रायपुर रेफर, कल हाथियों के हमले में हुए थे घायल

बिलासपुर. हाथियों के हमले में घायल हुए पेंड्रा जिले के एसपी को अब बिलासपुर अपोलो से रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि SP त्रिलोक बंसल के सिर में गंभीर चोट आई है। कल घायल होने के बाद उन्हें पेंड्रा से बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जिसके बाद अब उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है।
आपको बता दें कि बुधवार को एसपी त्रिलोक बंसल अपनी पत्नी के साथ हाथियों को देखने के लिए पेंड्रा के अमारू के जंगल पहुंचे हुए थे। इसी दौरान उन पर हाथियों ने हमला कर दिया। जिसके बाद वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे। उनकी पत्नी को भी चोटे आई थी।

 



इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!