10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी पुलिस ने जब्त किया

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती पुलिस ने 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से पता चला कि एक युवक बाइक से शराब लेकर आ रहा है, जिसके बाद मसनिया गांव के हाईवे चौक के पास पुलिस टीम ने पहुंचकर युवक रामू खर्रा को रोका और तलाशी ली तो उसके कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब मिली. आरोपी युवक, सक्ती के रानीपारा सागर का रहने वाला है. मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34 ( 2 ) के तहत जुर्म दर्ज किया है और आरोपी युवक रामू खर्रा को गिरफ्तार किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara Arrest : बाइक में बैठकर सिगरेट पीने की बात को लेकर चाकू एवं चेन से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 16 माह से फरार था आरोपी, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!