Bhabi Ji Ghar Par Hai के 1700 एपिसोड्स पूरे, ‘तिवारी जी’ ने शेयर किया खास पोस्ट… क्या खास बात लिखी… जानिए…

टीवी की दुनिया में कुछ सीरियल्स ऐसे हैं, जो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे. इसी में से एक सीरियल है, भाबीजी घर पर हैं. टीवी शो काफी पॉपुलर है और हर घर की पसंद बन चुका है. हर जनरेशन के लोग इस सीरियल को देखना पसंद करते हैं. शो के लिए एक खास पल भी आ गया है. शो ने 1700 एपिसोड पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर शो की कास्ट में शामिल रोहिताश गौड़ ने सभी को बधाई दी है.

 



रोहिताश ने फैंस संग बांटी खुशी
रोहिताश गौड़ ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी साझा करते हुए कहा कि- ‘भाबीजी घर पर हैं के 1700 एपिसोड पूरे हो चुके हैं. ये सफर आपकी मोहब्बत के बिना अधूरा है.’ शो की कास्ट की बात करें तो इसमें रोहिताश गौड़, मनमोहन तिवारी का रोल प्ले करते हैं. अंगूरी भाभी के रोल में शुभांगी अत्रे नजर आती हैं. अनीता भाभी के रोल में नेहा पेंडसे नजर आती हैं और विभूति नारायण मिश्रा के रोल में आसिफ शेख नजर आते हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

इसके अलावा शो में अन्य कास्ट की बात करें तो इसमें योगेश त्रिपाठी, सानंद वर्मा, वैभव माथुर, विश्वजीत सोनी, सोमा राठौड़, सय्यद सलीम जैदी और अनुप उपाध्याय नजर आते हैं. शो की शुरुआत 2 मार्च, 2015 को हुई थी. पिछले 6 सालों से ये शो फैंस की पसंद रहा है. शो की कास्ट में कुछ नए बदलाव भी हुए हैं. शो में पहले अंगूरी भाभी के रोल में शिल्पा शिंदे नजर आती थीं और अनीता भाभी के रोल में सौम्या टंडन थीं. दोनों के जाने से शो की टीआरपी पर असर पड़ा था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

फैंस दे रहे बधाई

फैंस भी इस खास मौके पर पूरी टीम को शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं. एक फैन ने कमेंट में लिखा कि- तिवारी भैया और भाबीजी घर पर हैं की पूरी टीम को ढेर सारी बधाई. एक दूसरे शख्स ने लिखा कि- इस बात पर तो मुंह मीठा होना बनता है. एक अन्य शख्स ने लिखा- बस अब जल्द ही शो के 2000 एपिसोड्स भी पूरे हो जाएंगे.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!