रोहित शर्मा और विराट कोहली के झगड़े के बीच BCCI का आ गया नया फरमान, ODI सीरीज का हिस्सा होंगे विराट कोहली

हाल ही में टीम इंडिया खबरों में कम बनी रहती थी लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली खबरों में बने रहते थे. सुर्ख़ियों में रहने का सबसे बड़ा कारण उनका आपस में कुछ मन मुटाव था. विराट कोहली और रोहित शर्मा एकदूसरे के कप्तानी में खेलने को तैयार नहीं थे. दरअसल ऐसी अटकले लगाया जा रही थी कि दक्षिण अफ्रीका दौरे में टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे जबकि वनडे सीरीज में विराट कोहली.इस लिए ये अटकले तेझो गयी थी ये एक दूसरे के कप्तानी में नहीं खेलना चाहते है. अब इस मामले में BCCI का संदेश भी आ गया है.



भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस बात को साफ कर दिया है कि विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका में होने वाली वनडे सीरीज में हिस्सा लेंगे। इस खबर की BCCI के कुछ उच्च अधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर दी है. स्पोर्ट्स वेबसाइट क्रिकबज की खबर के मुताबिक, BCCI के कुछ उच्च अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि विराट वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे. बता दें ऐसी खबरे आने लगी थी दोनों के बीच मनमुटाव की वजह से दक्षिण अफ्रीका में भाग नहीं लेना चाहते है.

इसे भी पढ़े -  IPL के इतिहास में डॉट गेंद डालने वाले टॉप-5 गेंदबाज, लिस्ट में पहले स्थान पर किसका नाम?

बीसीसीआई के सदस्य ने कहा, ‘विराट कोहली के वनडे सीरीज से नाम वापस लेने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। वह पूरी तरह से कमिटेड क्रिकेटर हैं और उनके वनडे सीरीज का हिस्सा होने में कोई शक नहीं है।’

रोहित शर्मा ने टेस्ट तो विराट ने वनडे खेलने से किया इंकार

इसे भी पढ़े -  15 साल की बल्‍लेबाज ने रचा इतिहास, T20I डेब्‍यू में तूफानी शतक जड़कर सभी को हैरान किया

आपको बता दें इससे पहले रोहित शर्मा चोट के वजह से सीरीज से बाहर हो गए थे. लेकिन ऐसी खबर आने लगी थी की असली वजह ये नहीं है बल्कि ये दोनों खिलाड़ी  एक दूसरे की कप्तानी में नहीं खेलना चाहते है और इसी वजह से विराट ने भी वनडे सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था.

बता दें रोहित टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं। रोहित लेफ्ट हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं और अभी तक इसकी कोई खबर नहीं है कि ये उबर जाएंगे।बता दें, बीसीसीआई के फीजियो अभी रोहित की फिटनेस पर नजर बनाए रखे हैं। भारतीय वनडे टीम की घोषणा भी 26 दिसंबर को हो सकती है.

इसे भी पढ़े -  15 साल की बल्‍लेबाज ने रचा इतिहास, T20I डेब्‍यू में तूफानी शतक जड़कर सभी को हैरान किया

error: Content is protected !!