Ashes 2021-22 : बाक्सिंग डे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया के लिए तेज गेंदबाज ये खिलाड़ी करेंगे टेस्ट डेब्यू… जानिए…

मेलबर्न. आस्ट्रेलिया रविवार से शुरू होने वाले तीसरे एशेज टेस्ट में तेज गेंदबाज स्काट बोलैंड को पदार्पण का मौका देगा। बोलैंड को इस सप्ताह के शुरू में टीम में लिया गया था। तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन और माइकल नेसर के मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाहर होने से उन्हें मौका मिल रहा है। जोश हेजलवुड चोटिल होने के कारण पहले ही बाहर हैं, जिसका मतलब है कि कप्तान पैट कमिंस और बोलैंड आस्ट्रेलियाई एकादश में शामिल दो नए खिलाड़ी हैं।



कमिंस कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति के करीबी संपर्क में आने के कारण एडिलेड में दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे और उनकी जगह स्टीव स्मिथ ने कप्तानी की थी जबकि नेसर को पदार्पण का मौका मिला था। कमिंस अब फिर से टीम की अगुवाई करेंगे। कमिंस ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘झाय और नेसर एडिलेड टेस्ट के बाद मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान हैं और इसलिए हमने स्काटी को टीम में शामिल करने का निर्णय किया।’ आस्ट्रेलिया अभी पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे चल रहा है और एमसीजी में जीत से वह एशेज अपने नाम कर देगा। आस्ट्रेलिया ने इसके लिए कमर कस ली है जबकि इंग्लैंड वापसी करने के लिए बेताब है।

इसे भी पढ़े -  IND vs NZ: भारत के चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर सकते हैं ये 5 कीवी खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

इंग्लैंड ने सीरीज को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से अपनी टीम में चार बदलाव भी किए हैं। होने वाले मैच के लिए अपनी टीम में चार बदलाव किए हैं। इंग्लैंड ने इसके साथ ही पुष्टि की है कि बेयरस्टो के टीम में शामिल होने पर भी जोस बटलर विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभाएंगे। बटलर ने कहा, ‘हम यहां निश्चित तौर पर केवल मैच में भाग लेने और 70,000 दर्शकों को आस्ट्रेलिया की एक और जीत का जश्न मनाने का मौका देने के लिए नहीं आए हैं। हमें वापसी करनी होगी। हम सीरीज जीतना चाहते हैं। हम यह टेस्ट मैच जीतना चाहते हैं।’

इसे भी पढ़े -  India vs New Zealand: आज होगा आखिरी 'वॉर', अहमदाबाद में भारतीय टीम रचना चाहेंगी इतिहास; कीवियों को कम नहीं आंकना होगा

आस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन-
डेविड वार्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्काट बोलैंड।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन-

जो रूट (कप्तान), हसीब हमीद, जाक क्राली, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, जोनाथन बेयरस्टो, जोस बटलर, मार्क वुड, ओली राबिनसन, जैक लीच, जेम्स एंडरसन।

इसे भी पढ़े -  IND vs NZ: भारत के चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर सकते हैं ये 5 कीवी खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

error: Content is protected !!